सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव, दिवाली के बाद जानिए सही स्थिति
व्यापार: दिवाली 2025 के साथ ही बाजार में सोने और चांदी की खरीददारी में जबरदस्त उछाल देखा गया. हर साल की तरह इस बार भी त्योहार के मौके पर सोने-चांदी की मांग बढ़ी, जिसका सीधा असर उनकी कीमतों पर पड़ा है. अब जब दिवाली निकल चुकी है तो लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या सोना और चांदी सस्ते होंगे या फिर और महंगे हो गए हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि 21 अक्टूबर 2025 यानी दिवाली के ठीक बाद आपके शहर में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं.
सोना फिर हुआ महंगा
सोमवार 20 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दामों में जबरदस्त तेजी देखी गई. दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2.82% की बढ़त के साथ ₹1,30,588 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) द्वारा जारी रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,30,860 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट ₹1,19,955 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया यानी त्योहार की मांग के चलते दामों में बढ़ोतरी बनी हुई है.
चांदी भी नहीं रही पीछे
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी रफ्तार पकड़ ली है. एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1% बढ़कर ₹1,58,175 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. वहीं 21 अक्टूबर को चांदी का बुलियन रेट ₹1,58,500/किलोग्राम रहा, जो दर्शाता है कि दिवाली के बाद भी चांदी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं.
शहरों में क्या रहे सोने-चांदी के दाम?
आइए एक नजर डालते हैं भारत के प्रमुख शहरों में 21 अक्टूबर को सोने और चांदी के भाव पर:
- मुंबई और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹1,30,620 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,58,210 प्रति किग्रा रही.
- दिल्ली में सोना ₹1,30,400 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी ₹1,57,940 प्रति किग्रा रही.
- कोलकाता में सोना ₹1,30,450 और चांदी ₹1,58,000 प्रति किग्रा दर्ज हुई.
- अहमदाबाद में सोना ₹1,30,790 और चांदी ₹1,58,420 प्रति किग्रा रही.
- बेंगलुरु में सोने का रेट ₹1,30,720 और चांदी ₹1,58,340 प्रति किग्रा.
- हैदराबाद में सोना ₹1,30,830 और चांदी ₹1,58,460 प्रति किग्रा के आसपास पहुंची.
- चेन्नई में सबसे महंगा सोना ₹1,31,000 और चांदी ₹1,58,670 प्रति किग्रा दर्ज की गई.
ज्वैलर्स इन रेट्स में मेकिंग चार्ज, GST और अन्य टैक्स जोड़कर अंतिम कीमत तय करते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप खरीदारी से पहले कुल रेट की जानकारी जरूर लें.

दतिया में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ आएंगे नजर
बीजेपी को घेरते हुए अखिलेश बोले- विकास की गति और तेज हो सकती थी
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर विवाद गहराया, ‘E20 जनता पार्टी’ सड़कों पर उतरने को तैयार
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह
एमपी का बेटा चमका देशभर में, तनिष्क शुक्ला बने इंडियन आइडल 16 के फर्स्ट रनर-अप
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह