वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप! रोहित गोदारा गैंग ने तेजी कहलों पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली
मुंबई: कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर पर यह हमला रोहित गोदारा गैंग ने किया है और एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इसकी जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा गैंग ने पोस्ट में जान से मारने की धमकी भी दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
जान से मारने की दी धमकी
'भाईयों जो यह (कनाडा) में तेजी कहलों पर गोलीबारी हुई है, वह हमने करवायी है। इसके पेट में गोलिया लगी हैं। इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे। यह हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, हथिया देना और कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करने, उन पर अटैक करने की प्लॉनिंग करता था। हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे, जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा'।
लिखा, 'मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'
आगे लिखा है, 'मैं आपको बता दूं कि इसके चकर में आकर किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी नें फाइनेंशियल सपोर्ट किया और हमे पता लग गया तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जायेगा। उसका विनाश ही कर देंगे। ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो। किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा।अभी तो शुरुआत हुई है। आगे-आगे देखो होता है क्या'!
कनाडा में कपिल के कैफे पर भी हुई थी फायरिंग
बता दें कि कनाडा में आए दिन पंजाबी सिंगर्स और सेलेब्स पर गोलीबारी के मामले आ रहे हैं। बीते दिनों मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे पहले दो बार और इस कैफे पर गोलीबारी हो चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली।

भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
भोपाल की इलेक्ट्रिक बस सेवा में देरी, अब इस दिन से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें
सावन शुरू होते ही विश्वनाथ धाम में AI अलर्ट, 2575 से ज्यादा कैमरों का सुरक्षा कवच
हिमाचल की पहाड़ियों में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की तैयारी, ट्रफ शिफ्ट होने से कई इलाकों में मौसम होगा मेहरबान
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर बड़ा अपडेट, जानिए कब मिल सकती है राशि