वेस्ट बैंक में बसे इजरायली नागरिकों ने फलस्तीनी किसानों को पीटा, जैतून की फसल को लेकर हुआ विवाद
वेस्ट बैंक। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम के बाद बेशक गाजा में शांति हो गई है, लेकिन अभी भी नफरत और तनाव का माहौल बरकरार है। हाल ही में फलस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में जब कुछ फलस्तीनी किसान जैतून की फसल देखने पहुंचे तो वहां इस्राइली कैंपों में रहने वाली इस्राइली नागरिकों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और अन्य लोगों को भी चोट आई है।
वेस्ट बैंक (West Bank) के जिस इलाके तुर्मुस अय्या (Turmus Ayya) में ये झड़प हुई, वह पश्चिमी तट पर स्थित इस्राइली कब्जे वाला इलाका है। इस इलाके में फलस्तीनी किसान कथित तौर पर अपनी जैतून की फसल (Olive Harvest) काटने पहुंचे थे, लेकिन इस्राइली नागरिकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी