यमुना सफाई में आएगी नई क्रांति, फिनलैंड से दिसंबर में पहुंचेगी ड्रेजिंग मशीन
नई दिल्ली: यमुना नदी के 22 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच की सफाई के लिए फिनलैंड से अत्याधुनिक ट्रेजिंग मशीन लाने की तैयारी चल रही है। यह मशीन दिसंबर तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इसके फंक्शन और आयात प्रक्रिया को समझने के लिए दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह विभागीय इंजीनियरों के साथ फिनलैंड गए हैं।
मंत्री ने बताया कि यह मशीन यमुना में 6 मीटर गहराई तक ड्रेजिंग कर सकती है। पल्ला से लेकर ओखला बैराज तक यमुना की सफाई का विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। फिलहाल कुछ मशीनों से नदी की सतह पर तैरते खर पतवार, प्लास्टिक और जलकुंभियों की सफाई की जा रही है।
बनाए जा रहे नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
प्रदूषित पानी को साफ करने के लिए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं और कुछ पुराने प्लांट्स को अपग्रेड भी किया गया है, जिससे पहले की तुलना में अब यमुना में अपेक्षाकृत साफ पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि, असली चुनौती नदी की तलहटी की सफाई है, जिसके लिए न तो दिल्ली सरकार और न ही केंद्र सरकार के पास उपयुक्त मशीनें हैं। फिनलैंड की एक कंपनी ने ऐसी ट्रेजिंग मशीन विकसित की है, जो किसी भी नदी में 6 मीटर गहराई तक मिट्टी की सफाई कर सकती है।
ऐसे काम करती है ड्रेजिंग मशीन
मंत्री ने बताया कि एक ड्रेजिग मशीन का ऑर्डर दिया गया है, जो दिसंबर तक दिल्ली पहुंचेगी। सरकार इस मशीन की मदद से वजीराबाद से ओखला बैराज तक नदी की गहराई को एक समान बनाएगी। मशीन नदी की तलहटी में जमी मिट्टी को सक्शन तकनीक से खींचकर पाइप के माध्यम से बाहर लाएगी और लगभग 500 मीटर दूर स्थित सूखे स्थानों पर उसे डाल देगी।
यदि मिट्टी पत्थर जैसी कठोर हो गई हो, तो मशीन उसे टुकड़ों में तोड़कर बाहर निकाल सकती है। एक घंटे में 500 मीटर स्ट्रेच की सफाई के लिए केवल मशीन और एक ड्राइवर ही पर्याप्त होगा। इससे सफाई में मैनपावर की आवश्यकता काफी कम हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि यदि मशीन की उपयोगिता साबित होती है, तो ऐसी और मशीनें फिनलैंड से मंगाई जाएंगी। इसके अलावा, इस मशीन का यूज नजफगढ़ ड्रेन के लिए भी किया गया था।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक