साउथ सिनेमा का बड़ा धमाका: चिरंजीवी और वेंकटेश दग्गुबाती की जोड़ी ‘एमएसवीजी’ में
मुंबई: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गरु’ (एमएसवीजी) को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। इस फिल्म में अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। इस बात की पुष्टि की खुद चिरंजीवी ने एक पोस्ट के जरिए दी है। जानिए उन्होंने क्या लिखा।
फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर कर दी जानकारी
अभिनेता चिरंजीवी ने आगामी फिल्म 'एमएसवीजी' का एक क्लिप अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। इस 37 सेकेंड के वीडियो में वेंकटेश दग्गुबाती खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिर आगे दिखता है कि दोनों अभिनेता वेंकटेश और चिरंजीवी एक साथ गले मिलते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र वेंकटेश दग्गुबाती का ‘मन शंकर वरप्रसाद गरु’ परिवार में स्वागत है।’
मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी फिल्म
‘मन शंकर वरप्रसाद गरु’ फिल्म साल 2026 में मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी। यानी कि ये फिल्म जनवरी 2026 के आस-पास रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।
फिल्म के बारे में
अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित एमएसवीजी यानी ‘मन शंकर वरप्रसाद गरु’ में चिरंजीवी और नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि वेंकटेश फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अनिल की पिछली फिल्मों की तरह एक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। एमएसवीजी की पहली झलक में चिरंजीवी सूट पहने और सुरक्षाकर्मियों के साथ दिखाई दे रहे थे। फिल्म का नाम चिरंजीवी के असली नाम शिवशंकर वरप्रसाद पर रखा गया है। यह अनिल की चिरंजीवी के साथ पहली फिल्म है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक