शेयर बाजार में मंदी का माहौल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले
व्यापार: पिछले कई दिनों की तेजी के बाद सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार की शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक बीईएस सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरावट देखी गई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.18 अंक गिरकर 84,403.22 पर आ गया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 51.1 अंक घटकर 25,840.30 पर कारोबार कर रहा है। दोनों सूचकांक गुरुवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे।
करीब एक हफ्ते की तेजी के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली
करीब एक सप्ताह की तेजी और ताजा विदेशी पूंजी निकासी के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। दोनों बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गए थे।
सेंसेक्स की कंपनियों में कौन चढ़ा, कौन फिसला?
सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इटरनल और अडानी पोर्ट्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार में दिखी तेजी
गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,165.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) खरीदार रहे, इन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 3,893.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
ब्रेंट क्रूड में आधे फीसदी की गिरावट
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत गिरकर 65.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ सेंसेक्स 130.06 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 84,556.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 22.80 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 25,891.40 पर बंद हुआ।

‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार