CM योगी आदित्यनाथ ने सुनी महिला कलाकार की फरियाद, अधिकारियों को दिया तत्काल निर्देश
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। उन्होंने प्रदेशभर से आए पीड़ितों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अफसरों को निश्चित समयावधि में उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ितों से फीडबैक भी लेने को कहा।
धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
सरकारी जमीनों पर कब्जा किए जाने की बात पर सीएम ने जांच करके तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा। कहा कि धन के अभाव में किसी का भी इलाज अधूरा नहीं रहेगा। इलाज की व्यवस्था के लिए सरकार आपके साथ खड़ी है।
सर! मैं कलाकार हूं... मुझे कार्यक्रम दिलवा दीजिए
इस मौके पर एक महिला कलाकार ने कहा कि वे लोकगीत कलाकार हैं। उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है। मंच दिला दीजिए। इस पर सीएम ने उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया। कहा कि सरकार हर जिले में लोककलाओं को प्राथमिकता दे रही है। कई आयोजन भी कराए जाते हैं। पंजीकृत व अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका मिलना चाहिए।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त