संपत्ति नहीं बिक रही तो करें ये उपाय
अगर आप प्रयासों के बाद भी अपनी संपत्ति नहीं बेच पा रहे हैं तो भागवान शिव की अराधना करें। सुबह दो बादाम लेकर मन्दिर जाइए। दोनों बादाम मन्दिर में शिवलिंग या शिव जी के आगे रख दीजिए। हाथ जोडकर भगवान से प्रार्थना करें और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस ले आइए। उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए। ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है। 43 दिन बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए। आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा। यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाए तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए। पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए। अन्यथा कार्य में रुकावट आ सकती है।
जब बाजार में सुस्ती हो तो जल्दबाजी में संपत्ति बेचने का फैसला न करें। यह एक निवेश रणनीति है। संपत्ति बेचने से पहले यह जानने का प्रयास करें कि बाजार आखिर स्थिर कब होगा। जब आप इसका आंकलन करने में सक्षम हो जाएंगे तो आप लाभ हासिल कर पाएंगे। ध्यान रहे कि सभी सेक्टरों में एक ही साइकल होता है। ठीक इसी तरह संपत्ति क्षेत्र का भी एक साइकल होता है। इस दुनिया में सबसे ज्यादा लाभ तब कमाया जा सकता है जब खरीददारी ऐसे समय में हो जब कोई इसे खरीदना नहीं चाहता हो और इसे ऊंची कीमत पर तब बेचें जब मांग मजबूत हो।

भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी