जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा राज्योत्सव: मुख्य अतिथि होंगे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत जिले में 2 से 4 नवम्बर 2025 तक हाई स्कूल मैदान जांजगीर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस राज्योत्सव के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने राज्योत्सव को सफल एवं आकर्षक बनाने हेतु सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्षों में जिले द्वारा हासिल महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने सांस्कृतिक मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आगंतुकों के प्रवेश द्वार, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त