‘थामा’ बनाम ‘एक दीवाने की दीवानियत’: कलेक्शन में जबरदस्त टक्कर, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रचा इतिहास
मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्म धमाल मचा रही हैं। 'थामा' का कलेक्शन अच्छा है। 'एक दीवाने की दीवानियत' ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। 'कांतारा चैप्टर 1' को अब भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म ‘थामा’ को दर्शक प्यार दे रहे हैं। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब है। गुरुवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 108.25 हो चुकी है। यह फिल्म इस साल की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
एक दीवाने की दीवानियत
बॉलीवुड फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है। 'थामा' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। 10वें दिन इस फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब तक इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
कांतारा चैप्टर 1
'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अब भी धमाल मचा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये कमाए थे। 29वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से इस फिल्म ने 601.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली इस फिल्म के लेखक और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ही हैं।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई काफी घट गई है। 29वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 61.54 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआत में फिल्म की कमाई अच्छी रही, हालांकि अब इसकी कमाई घट गई है।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव