गुजरात में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स में पायलट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है – केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
गांधीनगर । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा कि गुजरात में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स में (In Three Semiconductor Plants in Gujarat) पायलट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है (Pilot production has Started) ।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और आईटी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया के साथ सोमवार को गुजरात में विकसित हो रहे चारों सेमीकंडक्टर प्लांट्स की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि चारों प्रोजेक्ट्स पर काम काफी तेजी से चल रहा है। कायन्स और सीजी के प्लांट में पायलट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और अगले दो से तीन महीनों में उत्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।
उन्होंने आगे कहा कि माइक्रोन के मिनी प्लांट में पायलट प्रोडक्शन पहले से ही जारी है और आगे उत्पादन में और बढ़त होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, धोलेरा में बन रहे फैब प्रोजेक्ट में भी काफी तेजी से काम चल रहा है। आने वाले समय में धोलेरा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा हब बनेगा। देश में कई सेमीकंडक्टर प्लांट्स का निर्माण हो रहा है। पहली मेड-इन-इंडिया 28-90 एनएम चिप जल्द बाजार में आने की संभावना है।
सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में छोटे नैनोमीटर (एनएम) का माप अधिक कॉम्पैक्ट ट्रांजिस्टर डिजाइन को दर्शाता है, जिससे निर्माताओं को एक ही चिप पर अधिक ट्रांजिस्टर फिट करने की सुविधा मिलती है। 28-90 एनएम चिप का उपयोग ऑटोमोटिव, दूरसंचार, बिजली और ट्रेनों में किया जाता है। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने ओडिशा के भुवनेश्वर के इन्फो वैली में सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब और एटीएमपी फैसिलिटी के भूमि पूजन और ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में भाग लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युक्चरिंग छह गुना बढ़ी है, जबकि एक्सपोर्ट आठ गुना बढ़ा है। आज, इलेक्ट्रॉनिक्स भारत से सबसे अधिक निर्यात होने वाली वस्तुओं की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इस सेमीकंडक्टर फैसिलिटी जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ ओडिशा जल्द ही इस ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य बन जाएगा।

नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर