महिला वर्ल्ड कप स्टार दीप्ति शर्मा को मिलेगा सम्मान, यूपी सरकार देगी 1.5 करोड़ की राशि
लखनऊ: भारत को महिला विश्वकप में पहली बार चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाली यूपी की दीप्ति शर्मा को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। मिली जानकारी के अनुसार आगरा की मूल निवासी दीप्ति को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक सम्मान समारोह की तिथि घोषित नहीं हुई है। संभावना है कि दीप्ति को यूपी दिवस पर होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जा सकता है।
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि दीप्ति ने पूरे महिला विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ का सीरीज का खिताब जीतकर उन्होंने यूपी का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। महिला क्रिकेट के दीप्ति के इस प्रदर्शन को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार विश्वकप में विजेता टीम में शामिल यूपी के खिलाड़ी को ड़ेढ करोड़, उपविजेता टीम का सदस्य होने पर 75 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सदस्य होने पर 50 लाख रुपये देने का प्रावधान है। इसके अनुरूप दीप्ति को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अभी सम्मान समारोह की तिथि को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता