महिला क्रिकेट का सितारा ऋचा घोष, कैब की ओर से मिला खास पुरस्कार
नई दिल्ली: बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये यहां शनिवार को ईडन गार्डंस पर एक भव्य सम्मान समारोह में खास तौर से बनाये गए सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद प्रदान करेगा।
भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की शिल्पकारों में से एक ऋचा ने आठ पारियों में 133.52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों में से थी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के हस्ताक्षर वाला बल्ला उन्हें भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिये प्रदान किया जाएगा।
कैब अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि अपने बेखौफ खेल से बंगाल और भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी को सम्मानित करना संघ के लिये गर्व की बात है। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, 'ऋचा ने असाधारण प्रतिभा और जुझारूपन का प्रदर्शन विश्व स्तर पर किया है। उन्हें सम्मानित करना भारतीय क्रिकेट के लिये उनके अतुलनीय योगदान के प्रति हमारा सम्मान है। वह बंगाल और देश के युवा क्रिकेटरों की प्रेरणास्रोत हैं।'
सातवें नंबर पर उतरी सिलिगुड़ी की 22 वर्ष की इस क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डी वाई पाटिल स्टेडियम पर फाइनल में 24 गेंद में 34 रन बनाये थे। भारत ने वह मैच 52 रन से जीता। ऋचा ने एक विश्व कप में सर्वाधिक 12 छक्कों के वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डोटिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव