'मनी हाइस्ट' की तर्ज पर 50 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा असली 'प्रोफेसर'
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो 'मनी हाइस्ट' टीवी सीरीज से प्रेरित होकर लोगों को ठग रहा था। इस गिरोह के सरगना अर्पित मिश्रा ने अपने लिए 'प्रोफेसर' का नाम लिया था। यह गिरोह करीब 200 लोगों से 50 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका था। उन्होंने एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम के जरिए लोगों को निशाना बनाया।
यह गिरोह लोगों को एक खास व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करता था। जिसमें शेयर बाजार से जुड़े खास टिप्स देने का वादा किया जाता था। इसके बाद, एक नकली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और फर्जी शेयरों के जरिए लोगों को बड़े मुनाफे का लालच दिया जाता था। जब लोग पैसे लगा देते थे, तो उनके अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते थे और फिर निवेश की गई रकम वापस दिलाने के नाम पर फिरौती मांगी जाती थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर 'मनी हाइस्ट' गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अर्पित मिश्रा, प्रभात वाजपेयी और अब्बास खान शामिल हैं। प्रभात वाजपेयी, जो कंप्यूटर में मास्टर डिग्री धारक है, गिरोह के डिजिटल कम्युनिकेशन और पैसों के लेन-देन का काम देखता था और 'अमांडा' के नाम से जाना जाता था। अब्बास खान 'बर्लिन' के नाम से गिरोह को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता था।
'मनी हाइस्ट' के तर्ज यह ऑपरेशन 'डायरेक्ट मार्केट अकाउंट' कोड नाम से चलाया जा रहा था। पुलिस को यह सफलता रोहित नाम के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद मिली, जिसे 22 लाख रुपये का चूना लगाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और 32 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
रिटर्न का वादा देकर बनाया शिकार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, सेटअप बहुत बड़ा था। एक नकली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, फर्जी शेयर और भारी रिटर्न का वादा, अधिकतम लाभ के लिए एक परफेक्ट प्लान बनाया गया था। भोले-भाले लोगों के पैसे तेजी से ट्रांसफर कर लिए जाते थे, जिसके बाद गिरोह उनके अकाउंट लॉक कर देता था, उनके पैसे फ्रीज कर देता था और फिर फिरौती की मांग करता था। इस धमकी के साथ कि अगर उन्होंने भुगतान नहीं किया तो उन्हें अपना पूरा निवेश गंवाना पड़ेगा।'
साइबर क्राइम डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया, 'साइबर क्राइम टीम ने डिजिटल सुरागों को जोड़कर वाजपेयी और खान को गिरफ्तार किया। जबकि अर्पित मिश्रा को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से पकड़ा गया।'

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार