MP में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 किसानों की मौत
छतरपुर। मध्यप्रदेश (MP News) में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला छतरपुर जिले का है जहां ट्रैक्टर ट्राली (tractor trolley) पलटने से दो किसानों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
दरअसल हादसा जिले के सटई थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में हुआ है। खाद लेकर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। इस हादसे में 2 किसानों की मौत हो गई। खेत में भरे पानी में ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने और पानी में डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों की उम्र 35 और 40 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी