दिल्ली: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में भीषण आग, एक की मौत, कई बस्तियां खाक
दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई झोपड़ियां कुछ ही मिनटों में राख में बदल गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल युवक को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही दमकल की 29 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों को कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के दौरान सिलेंडर फटने जैसी आवाजें सुनाई दीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिलेंडर ही फटे थे या नहीं। आगजनी में कई परिवारों के घर और सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला।
फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव से लगी हो सकती है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर