स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट्स, गाइड्स ने गणमान्यजनों को लगाया फ्लैग स्टीकर
कोरबा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स की टीम ने गणमान्य लोगों को फ्लैग स्टीकर लगाया तथा फंडरेजिंग की गई।
राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर फ्लैग स्टीकर जारी किया जाता है। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स के दो दलों ने शासकीय कार्यालयों, बैंक में अधिकारियों, कर्मचारियों को फ्लैग स्टीकर लगाते हुए फंडरेज किया गया। रेज किए गए फंड का अंशदान जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय मुख्यालय तक पहुंचता है और इसका स्काउटिंग के वेलफेयर में उपयोग किया जाता है।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को फ्लैग स्टीकर लगाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स से संवाद किया और उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया। दल का नेतृत्व डीओसी (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी ने किया।
दल में रोवर लीडर द्वय राजीव साहू, जगन्नाथ सिंह, गाइड केप्टिन अंकिता सामल, सीनियर रोवर चेतन, मिनेश, निलेश, राकेश, खिलेश्वर, सीनियर रेंजर पलक पटेल, रेंजर मनिषा, प्रियंका, मौली, सानिया, सरस्वती, कोमल, अदिति, असिका, अंजली, भूमिका, दिशा, भूमिका खुटे, प्रज्ञा, वर्षा, दामिनी आदि सम्मिलित थीं।

नई रिसर्च ने बढ़ाई चिंता, बच्चों की सेहत पर गहरा असर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद