बागेश्वर बाबा की हिन्दू एकता यात्रा में जोश से दौड़े कैलाश विजयवर्गीय, फिटनेस और जोश से सबको चौंकाया
इंदौर। दिल्ली से वृंदावन तक पं. धीरेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में निकाली जा रही हिन्दू एकता यात्रा में देशभर से श्रद्धालु और नेता शामिल हो रहे हैं। इसी बीच इंदौर से भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि इस यात्रा में पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर चर्चा थी कि वे यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने इन सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी फिटनेस और जोश से सबको चौंका दिया।
विजयवर्गीय न केवल यात्रा में पहुंचे, बल्कि उन्होंने पं. धीरेन्द्र शास्त्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलकर यह साबित कर दिया कि वे पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर आशीर्वाद भी लिया और कहा- “मैं एकदम फिट हूं, और बागेश्वर धाम सरकार के इस अभियान में तन-मन से सहभागी हूं।”
इंदौर के युवा नेता अक्षत चौधरी भी अपनी टीम के साथ इस यात्रा में शामिल हुए और एयरपोर्ट पर मंत्री विजयवर्गीय का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक हिन्दू एकता यात्रा 7 नवम्बर को दिल्ली के पवित्र छतरपुर मंदिर परिसर से शुरू हुई, जो वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी। इसमें शिखर धवन, द ग्रेट खली, मनोहरलाल खट्टर सहित कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं।

नई रिसर्च ने बढ़ाई चिंता, बच्चों की सेहत पर गहरा असर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद