पूजा भट्ट की अगली फिल्म में झलकेगी सदियों पुरानी कबूतरबाजी की परंपरा
मुंबई: पूजा भट्ट ने आज अपनी नई फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म भारत की कबूतरबाजी संस्कृति पर आधारित होगी। इस फिल्म में उनके साथ 'पंचायत' सीरीज के एक्टर नजर आएंगे।
पूजा का पोस्ट
पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जितेंद्र कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'दो दमदार कलाकार। एक गहरी कहानी। अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं। यह भारत की सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा, कबूतरबाजी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी है।'
फिल्म की स्टार कास्ट
पूजा भट्ट की इस फिल्म में उनके साथ 'पंचायत' सीरीज के जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म में पूजा भट्ट मां की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि जितेंद्र उनके बेटे का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के निर्माता ख्याति मदान और सह-निर्मिता हितेश केवले हैं। इस फिल्म को बिलाल हसन द्वारा लिखित और निर्देशित किया जाएगा।
जितेंद्र कुमार का करियर
जितेंद्र कुमार को हाल ही में 'पाचयत' सीरीज के तीसरे सीजन में देखा गया था। जितेंद्र को टीवीएफ पिचर्स में जीतू, 'कोटा फैक्ट्री' में जीतू भैया और 'पंचायत' में अभिषेक त्रिपाठी के किरदारों के लिए जाना जाता है। जितेंद्र ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'जादूगर' और 'ड्राई डे' शामिल हैं। अब वह पूजा भट्ट के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे।
किसकी बायोपिक करना चाहते हैं जितेंद्र
अमर उजाला के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जितेंद्र ने बताया था कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे विराट कोहली की कहानी बेहद प्रेरणादायक लगती है। अगर कभी मौका मिला तो मैं जरूर उनकी बायोपिक करना चाहूंगा।’

राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ