नक्सलियों में फिर फूट: केंद्रीय कमेटी ने कहा– संघर्ष जारी रहेगा, नहीं डालेंगे हथियार
छत्तीसगढ़-बस्तर: नक्सल संगठनों के बीच एक बार फिर मतभेद खुलकर सामने आए हैं. एक ओर जहां बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर रहे हैं और कुछ संगठन ‘युद्धविराम’ (Ceasefire) की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने नए पत्र में साफ कहा है कि संघर्ष जारी रहेगा और हथियार नहीं डाले जाएंगे।
केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी इस तीन पन्नों के पत्र में आत्मसमर्पित नक्सल नेता सोनू और सतीश के बयानों का खंडन किया गया है. पत्र में दावा किया गया है कि दोनों नेताओं ने “अवसरवाद और विनाशकारी रवैया अपनाकर संगठन से धोखा किया” और महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ सरकारों से समझौता कर आत्मसमर्पण किया.
कमेटी ने पत्र में आरोप लगाया कि आत्मसमर्पण की प्रक्रिया कोई आकस्मिक नहीं थी, बल्कि यह “योजना के तहत की गई साजिश” थी. पत्र में लिखा है कि तीन महीने पहले सोनू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से संपर्क किया था, जबकि सतीश ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से पत्रकारों के माध्यम से संपर्क साधा था.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेलंगाना राज्य समिति के प्रवक्ता ‘जगन’ ने छह महीने के युद्धविराम की अपील की थी, ताकि सरकार और नक्सली संगठन संवाद की दिशा में आगे बढ़ सकें. लेकिन अब केंद्रीय कमेटी के ताजा बयान ने इस अपील पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने