दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर में कड़ी चेकिंग शुरू
रायपुर: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा और बस्तर तक पुलिस ने बीती रात से ही सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य पुलिस को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से अलर्ट इनपुट प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, भीड़भाड़ वाले बाजार और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रातभर वाहनों की सघन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
रायपुर और बिलासपुर में बढ़ी निगरानी
राजधानी रायपुर में पुलिस ने तेलीबांधा, पंडरी, स्टेशन रोड और जीई रोड क्षेत्र में नाकाबंदी की है। वहीं, बिलासपुर में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने लोगों से की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद