दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में सामने आया महिला आतंक मॉड्यूल, मास्टरमाइंड बनी ‘डॉ. शाहीन’, कार में रखती थी AK-47
नई दिल्ली: लाल किले के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। करीब 14 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी ऐसे ब्लास्ट दहली है। जैसे ही धमाके की सूचना सामने आई दिल्ली पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट हो गईं। लगातार जांच जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। इस धमाके में अब तक 12 लोगों की जान गई है, कई लोग घायल भी हैं। वहीं इस धमाके का पाकिस्तान से टेरर लिंक भी सामने आता दिख रहा। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से भी ये जुड़ रहा, जिसमें ब्लास्ट से पहले ही तीन डॉक्टरों समेत 7 संदिग्धों पकड़ा गया। इसमें महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद भी शामिल है, जिसका आतंकी संगठन जैश से कनेक्शन जुड़ रहा।
कौन है लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद
इस एक्शन में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल का भी पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार लेडी डॉक्टर शाहीन का जैश से सीधे संबंधों का खुलासा हो रहा। दावा किया जा रहा कि लेडी डॉक्टर शाहीन जैश की महिला विंग जमात उल मोमीनात की इंडिया हेड का जिम्मा संभाल रही थी। उसका टारगेट ही यही था कि भारत में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आतंकी ग्रुप में जोड़ा जाए।
शाहीन जैश की महिला विंग की हेड!
हालांकि, डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी से बड़ी साजिश के भंडाफोड़ की आशंका जताई जा रही। शाहीन लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही है। उसे कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले एक टेरर मॉड्यूल में संदिग्ध भूमिका के चलते अरेस्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला डॉक्टर की कार से एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। वो कहीं भी जाती थी तो कार में एके-47 लेकर चलती थी।
शाहीन के साथ 7 और संदिग्धों की गिरफ्तारी
डॉ. शाहीन अकेली नहीं है उसके साथ सात और लोगों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें फरीदाबाद में रह रहे कश्मीर के डॉ. मुजम्मिल गनी भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में 2900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पुलिस बलों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। वहीं लेडी डॉक्टर शाहीन को हिरासत में पूछताछ के लिए हवाई मार्ग से श्रीनगर भी लाया गया।
टेरर मॉड्यूल में तीन डॉक्टर अरेस्ट, चौथे ने किया ब्लास्ट
दिल्ली में लाल किले के पास हुआ ब्लास्ट ऐसी जगह हुआ जो बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा। इस धमाके का लिंक फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहा। जिसमें ब्लास्ट से पहले ही तीन डॉक्टरों को पकड़ा गया था। वहीं इस मॉड्यूल में शामिल चौथा डॉक्टर मोहम्मद उमर ही माना जा रहा, जिसके आई-20 कार ब्लास्ट में मारे जाने की खबर है। फिलहाल पुलिस और एजेंसियां जांच अभियान में जुटी है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित