‘एक सितारे का जन्म हुआ...’ रजत बेदी ने आर्यन खान को दी जन्मदिन की बधाई
मुंबई: शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में आर्यन की पहली निर्देशित सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी मिला। वहीं आज आर्यन के जन्मदिन पर एक्टर रजत बेदी और राघव जुयाल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
रजत का पोस्ट
रजत बेदी ने इंस्टाग्राम पर आर्यन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों काले कपड़ों में दिख रहे हैं। रजत ने तस्वीर के साथ लिखा, 'एक सितारा पैदा हुआ, एक चिंगारी जो इतनी तेज थी कि हर सपने को रोशनी में बदल देती है। सपने, जुनून और सच्चे दिल के साथ, दुनिया बहुत बड़ी लगती है। शुक्रिया, आर्यन।'
रजत ने आर्यन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रजत ने आगे लिखा, 'आज खुशी और प्यार तुम्हारे साथ हो, जैसे मोमबत्तियां जल रही हों और दिल बोल रहे हों— जन्मदिन मुबारक, आर्यन! तुम चमक रहे हो, और तुम्हारा सफर अभी शुरू हुआ है। अब मेरे जीवन का ये छोटा सा हिस्सा खुशी है।'
आर्यन का करियर
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक ड्रामा वेब सीरीज है। इसे आर्यन खान ने निर्देशित और सह-लिखित किया है। यह आर्यन के करियर की पहली निर्देशित वेब सीरीज है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह एक महत्वाकांक्षी नए अभिनेता की कहानी बताती है, जो हिंदी फिल्म उद्योग में सफलता पाने की कोशिश कर रहा है और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों का सामना करता है। इस सीरीज में लक्ष्य, राघव जुयाल और सहर बंबा लीड रोल में नजर आए।
राघव जुयाल का पोस्ट
राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आर्यन खान के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। जिसमें वह दोनों समंदर किनारे साथ में एक राइड का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ राघव ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो भाई। आप नंबर वन हो...' राघव जुयाल ने भी आर्यन की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अहम भूमिका निभाई है।

पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
बदलते मौसम में खांसी-जुकाम का प्रकोप, बच्चे हो रहे ज्यादा प्रभावित
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी