बिहार चुनाव में मोहन यादव का धमाकेदार प्रभाव, NDA को मिली बढ़त
भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है. अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार NDA को 190, महागठबंधन को 49 और अन्य को 4 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. सीएम मोहन यादव का जादू बिहार में चलता दिखाई दे रहा है. जिन सीटों पर मुख्यमंत्री ने प्रचार किया, वहां एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है.
26 सीटों पर प्रचार, 21 पर बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए. सीएम मोहन यादव ने दोनों फेज को मिलाकर 26 सीटों पर प्रचार किया. इनमें से एनडीए को 21 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. मुख्यमंत्री ने बीजेपी उम्मीदवारों के साथ-साथ जेडीयू और एलजेपी (आर) के लिए धुआंधार प्रचार किया. जिसका परिणाम शुक्रवार को देखने मिल रहा है.
सीएम ने इन सीटों पर प्रचार किया
मुख्यमंत्री ने दोनों चरणों के दौरान कुम्हरार, पटना ग्रामीण, बिक्रम, हिसुआ, गया शहर, बगहा, सिक्ता, सहरसा, कटोरिया, अलमनगर, नाथनगर, दिघा, मनेर, फुलपारस, बांकीपुर, मधेपुरा, बिस्फी, बेलहर, पिपरा, बोधगया, ढाका, चिरैया, नरकटिया, मोतीहारी और सीतामढ़ी हैं.
इन सीटों पर एनडीए को बढ़त
बगहा से बीजेपी के राम सिंह, सिकता से जेडीयू के समृद्ध वर्मा, नरकटिया से जेडीयू के विशाल साह, पिपरा से बीजेपी के श्याम बाबू प्रसाद यादव, मोतीहारी से बीजेपी के प्रमोद कुमार, ढाका से बीजेपी के पवन जायसवाल, बिस्फी से बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर, अलमनगर से जेडीयू के नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा से जेडीयू की कविता साहा, सहरसा बीजेपी के अलोक रंजन झा, नाथनगर से एलजेपी (आर) के मिथुन कुमार यादव, बेलहर से जेडीयू के मनोज यादव, दीघा से बीजेपी के संजीव चौरसिया, बांकीपुर से जेडीयू नितिन नबीन, कुम्हरार से बीजेपी के संजय गुप्ता, फतुहा से एलजेपी (आर) की रूपा कुमारी, बिक्रम से बीजेपी के सिद्धार्थ सौरव, बोधगया से बीजेपी के श्याम देव पासवान, गया टाउन से बीजेपी के प्रेम कुमार, वजीरगंज से बीजेपी के बीरेंद्र सिंह और हिसुआ से बीजेपी अनिल सिंह आगे चल रहे हैं.
रूझान उत्साहजनक हैं- मुख्यमंत्री
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि जो रूझान आ रहे हैं वो उत्साहजनक हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, देश ने 2014 के बाद से एक नई तरह की विकासोन्मुख राजनीति देखी है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीनों लोकसभा चुनावों में भारी जीत के साथ, एनडीए ने दिल्ली में भी अपनी पकड़ मजबूत की है और एक सरकार के रूप में अपनी विश्वसनीयता स्थापित की है. उन्होंने आगे कहा कि इसी क्रम में, तीसरी बार राज्य के चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, और बिहार भी इसी कड़ी में शामिल हो गया है, पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार. यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की लहर चल रही है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूरे एनडीए गठबंधन को बधाई देता हूं.

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार