मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 10 करोड़ लोगों के खाते में बुधवार दोपहर 2 बजे ₹2000
पीएम किसान सम्मान निधि | देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि ( PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत 21वीं किस्त जारी करने की तारीख जारी हो गई है. पीएम मोदी 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त जारी करेंगे. देश के 10 करोड़ किसानों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा.
कब जारी होगी पीएम किसान सम्मान की राशि
सरकारी की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी होने की तारीख तय कर दी गई है. सरकार ने 19 नवंबर को ये रकम जारी करने का ऐलान किया है. लंबे वक्त से इस किस्त का इंतजार किया जा रहा था. लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ये रकम सीधे ट्रांसफर होगी. बता दें कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को ये किस्त पहले ही 24 सितंबर को जारी की जा चुकी है. वहीं 7 अक्टूबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी ये किस्त मिल चुकी है. प्रकृति आपदाओं के चलते इन राज्यों में किसानों के लिए किस्त का अग्रिम भुगतान कर दिया गया था. साल 2019 में शुरू हुई इस स्कीम के जरिए किसानों को 6000 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर लाभ दिया जाता है. ये रकम तीन किश्तों में आती है.
आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं ऐसे चेक करें
pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जाकर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जारी लिस्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं. वेबसाइट पर फॉर्मर कॉर्नर में लाभार्थी सूची में इस योजना से जुड़े किसानों की लिस्ट जारी की कई है. अपना राज्य, जिला, ब्लॉक दर्ज कर आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं. अगर किसी किसान ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है तो उन्हें ये निधि नहीं मिलेगी. परिवार में एक से ज्यादा सदस्य इस स्कीम से नहीं जुड़ सकेंगे. किसानों के लिए ईकेवाईसी जरूरी है.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक