पति को घर में बंद कर पत्नी ने लगा दी आग, चीखता रहा शख्स
कटिहार: बिहार के कटिहार के अरगरा चौक मोफरगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को घर में बंद किया और घर में आग लगा दी. आग की लपटों से घिरा पति जोर-जोर से चिल्लाने लगा. शोर सुनकर गांववाले दौड़े आए और आग बुझाई. इस बीच, पति बुरी तरह झुलस चुका था. गांववालों ने तत्काल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया.
आरोपी पत्नी का नाम कल्याणी देवी है. उसने पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया. पीड़ित की पहचान पंकज पोद्दार के रूप में हुई है, जो उर्दू मध्य विद्यालय शरीफगंज में सरकारी शिक्षक हैं. घटना के समय पंकज घर के अंदर मौजूद था. बाहर से लगी आग इतनी तेजी से भड़क उठी कि उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला.
जैसे ही लोगों ने घर से धुएं और ऊंची लपटें निकलते देखीं, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी. दरवाजा टूटते ही सामने का दृश्य बेहद भयावह था. पंकज पोद्दार आग की लपटों से घिरा हुआ था और बुरी तरह झुलस चुका था. पड़ोसियों ने जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.
डॉक्टरों के अनुसार, पंकज की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने पत्नी कल्याणी देवी के व्यवहार पर भी संदेह जताया. उनका कहना है कि आग लगाने के बाद कल्याणी ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपने ऊपर पानी डाल लिया, ताकि ऐसा लगे कि वह खुद भी आग से बचने की कोशिश कर रही थी. इससे उसकी भूमिका और संदेह के घेरे में आ गई है.

गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि