अनशन कर रहे किसानों को कलेक्टर ने जाकर पिलाया ज्यूस, सरकार ने मानी किसानों की मांग
इंदौर। इंदौर-बुधनी (Indore-Budhni) रेल लाइन (train line) को लेकर किए जाने वाले जमीन अधिग्रहण (Land acquisition) के विरोध में किसानों (farmers) द्वारा किया जा रहा आंदोलन कल समाप्त हो गया। देवास के कलेक्टर (Collector) ने जाकर अनशन कर रहे किसानों को ज्यूस पिलाया। सरकार द्वारा किसानों की अधिकांश मांगों को मान लिए जाने की घोषणा की गई है।
किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि प्रभावित किसानों के लिए लगातार 2 महीने से चल रहा आमरण अनशन कल देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने समाप्त करवाया। उन्होंने अनशन कर रहे किसान रवि मीणा, संतोष छानवाल, मुंशी खां पठान को ज्यूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करवाया एवं बताया कि आपकी अधिकांश मांगे सरकार स्वीकार कर रही है।
अब किसानों का जमीन पर छह माह से सालभर तक कब्जा बना रहेगा। धन तालाब से कलवार गांव तक रेलवे लाइन को सरकारी भूमि में से वाया डक्ट से ले जाने की रेलवे विभाग की रिपोर्ट का इंतजार रहेगा। इसके साथ ही जमीन की गाइडलाइन बढ़ाकर किसानों को चार गुना मुआवजा देने की मांग भी स्वीकार की गई है। इसके साथ में जिन किसानों के मकान या अन्य चीजों का नुकसान हो रहा है, उनका फिर से सर्वे करवाया जाएगा। सभी किसानों के खेत में मौजूद पाइप लाइन, पेड़-पौधों का भी फिर से सर्वे करवाया जाएगा। इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन के प्रभावित किसानों की एकजुटता एवं लगातार कई सालों से चल रहे संघर्ष का यह परिणाम है। आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। इसके साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी द्वारा भी इस आंदोलन को समर्थन देना किसानों के लिए फायदेमंद रहा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने धरना स्थल पर पहुंचने के साथ इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बुधनी से इंदौर तक पूरे प्रदेश के किसानों को लेकर पदयात्रा की तैयारी के कारण सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा।

गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में