स्कूल का वार्डन के डर से खाया बदबू वाला खाना, पूर्णियां में 15 छात्राओं की हालत खराब
पूर्णियां: पूर्णिया शहर स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा कन्या आवासीय उच्च विद्यालय में घटिया भोजन खाने से करीब 15 बच्चियां बीमार पड़ गईं. सरकार के नियम के अनुसार यहां जीविका की महिलाएं ही खाना बनाकर इन बच्चियों को परोसती हैं. बच्चियों ने बताया कि सुबह उन्हें सत्तू की लिट्टी और चटनी दी गई थी. लिट्टी से अजीब बदबू आ रही थी, लेकिन विद्यालय के वार्डन के डर से सभी बच्चियों ने वह खाना खा लिया. इसके बाद 34 बच्चियों में सिरदर्द, बेचैनी और उल्टी की शिकायत देखी गई. देखते ही देखते करीब 15 बच्चियां उल्टी करने लगीं, जिसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया.
शुरू में विद्यालय प्रबंधन ने पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बच्चियों की हालत बिगड़ने पर सभी को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. मेडिकल कॉलेज में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया और अब सभी बच्चियां खतरे से बाहर हैं. इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फूड पॉइज़निंग की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी थी. वहीं अन्य छात्राओं ने बताया कि खाने में बदबू की शिकायत की गई थी, लेकिन उन्हें डांटकर चुप करा दिया गया. बताया जा रहा है कि जिस तेल में लिट्टी बनाई गई थी, वह कई दिनों पुराना इस्तेमाल किया हुआ तेल था. बच्चियों ने कहा कि खाना बनाने के बाद बचा हुआ तेल रख लिया जाता है और कई दिनों तक उसी का उपयोग किया जाता है.

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें