शासन की नीतियों एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
रायपुर : धान खरीदी को लेकर शासन की नीतियों और केंद्रों में पारदर्शी और सुदृढ़ प्रबंधन आधारित व्यवस्थाओं और बिक्री के बाद समय पर भुगतान सुनिश्चित होने से किसानों में धान खरीदी को लेकर काफी उत्साह है। कबीरधाम जिले के ग्राम बाघुटोला के किसान चेतन पटेल द्वारा इस वर्ष 76 क्विंटल धान बेचा गया। पटेल ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के कारण अब न तो समिति में लंबी कतारों में लगना पड़ता है और न ही बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत होती है। मिनटों में ऑनलाइन टोकन प्राप्त होने से धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया सुगम और परेशानी मुक्त हो गई है। पटेल ने बताया कि धान खरीदी से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने ट्रैक्टर की लगभग 80 हजार रुपये की ईएमआई के भुगतान मं करेंगे, यह उनके लिए बड़ी आर्थिक राहत होगी।
चेतन पटेल बताते हैं कि वे कुल 5 एकड़ भूमि में कृषि कार्य करते हैं और उनका परिवार पूर्ण रूप से कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि प्रति क्विंटल 31 सौ रूपये और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा तथा समय पर भुगतान जैसी शासन की नीतियों ने किसानों को मजबूत आर्थिक आधार प्रदान किया है। पटेल ने शासन की किसान हितैषी नीतियों और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल जाए यह उनके लिए सबसे बड़ी सुविधा है।

पेपर लीक मामले में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, शिवकुमार के बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना
पंकज त्रिपाठी के फैंस को इंतजार, 'ओह माय डॉग' की रिलीज टलने पर निर्देशक का बयान
मूंग खरीदी पर सियासी घमासान तेज, केंद्र के फैसले पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल
JDA की कार्रवाई के बीच पहुंचे विधायक, अवैध कब्जे हटाने को लेकर जमकर विवाद
विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC की टिप्पणी, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकार है’
एंटी पेपर लीक कानून पर बहस के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सरकार को घेरने की तैयारी
अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम
गोरखपुर में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो बोटों की भिड़ंत में गई पर्यटक की जान
अमेरिका-तुर्की रिश्तों में नया मोड़, S-400 हटाने की मांग बनी बड़ी बाधा