लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान
रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। यह उपलब्धि हमारे समृद्ध जनजातीय कला-संस्कृति और जिले के कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है।”
मेहनत और संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम
टीम की सदस्य आरती नेताम, निवासी हरवेल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मेहनत और संघर्ष के बाद हम इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमारी टीम को जहाँ भी बुलाया जाता था, हम पूरे समर्पण से प्रस्तुति देते थे। पंचायत स्तर से शुरू की गई यह यात्रा राज्य स्तर तक पहुँची और हमें राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मान मिला। हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। जिला प्रशासन ने हमें जो अवसर दिए, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।”
उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय मंच पर कोंडागांव की टीम ने जिस नृत्य विधा का प्रदर्शन किया, उसने उपस्थित दर्शकों समेत निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह दल जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पहले ही प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुई थी।

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क