T20 World Cup 2026: फैंस को आज मिलेगा जवाब, भारत-पाक मैच की टाइमिंग और पूरा शेड्यूल जारी
क्रिकेट | टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. पिछला बार टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टाइल डिफेंड करने उतरेगी. इस दौरान उनका सामना पाकिस्तान से भी हो सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान जल्द ही होने वाला है|
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कब?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल मंगलवार (25 नवंबर) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान करने वाला है. ये ऐलान मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ ग्रुप में रखा गया है. इस दौरान उसका सामना पाकिस्तान से 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो सकता है. इसके अलावा टीम इंडिया बाकी सभी मैच भारत में ही खेलेगी|
इन 20 टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी ने होने की उम्मीद है जो 8 मार्च तक चलेगा. इस दौरान पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 18 टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई हैं|
टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत अपना पहला ग्रुप मैच टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में उसकी टक्कर नामीबिया से होगी. फिर पाकिस्तान से भिड़ने के बाद 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ उसका आखिरी ग्रुप मैच होगा. ग्रुप स्टेज के बाद 8 दूसरे दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी. जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इसके बाद दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा|

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव