गिरते शेयर और FII आउटफ्लो के बावजूद रुपया क्यों दौड़ रहा? बाजार में चर्चा तेज
विदेशी निवेशकों का भरोसा भारत से लगातार कम हो रहा है. जिसका सुबूत भारत से विदेशी निवेशकों की बिकवाली से साफ देखने को मिल सकता है. साथ ही शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिकी फेड दिसंबर के महीने में एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती के संकेत दे रहा है. इन तमाम प्रेशर्स के बाद भी रुपए में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है. वैसे रुपए में तेजी का सबसे अहम कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और दुनिया के कई देशों के साथ भारत की पॉजिटिव ट्रेड भी रुपए को काफी हद तक सपोर्ट करती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा आरबीआई का इंटरवेंशन भी रुपए को सहारा दे रहा है. सोमवार को रुपए में 50 पैसे की तेजी देखने को मिली थी. जबकि शुक्रवार को रुपए में तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रुपए को लेकर किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं|
रुपए में लगातार दूसरे दिन तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कम कीमतों के सपोर्ट से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे बढ़कर 89.05 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. हालांकि, विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, डॉलर में मजबूती, शेयर बाजार की सुस्त धारणा और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण भारतीय मुद्रा दबाव में रही. इंटरबैंक फॉरेन करेंसी मार्केट में, रुपया 89.02 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 89.05 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से 11 पैसे अधिक है. रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 50 पैसे की तेजी के साथ 89.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को यह 98 पैसे गिरकर 89.66 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था|
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 100.13 पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में खाड़ी देशों का कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 0.33 फीसदी गिरकर 63.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. घरेलू शेयर बाजार में, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 46.99 अंक गिरकर 84,853.72 पर आ गया, जबकि निफ्टी 10.35 अंक गिरकर 25,949.15 पर आ गया. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 4,171.75 करोड़ रुपए के शेयर बेचे|

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव