एमपी विधानसभा में सत्र के बीच विपक्ष ने उठाए कई सवाल, भाजपा नेताओं की बैठक में चर्चा
भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र के पहले दिन ही बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की होने जा रही है. 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में सत्र को लेकर अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे |
बैठक में मंत्रियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बैठक में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए मंत्रियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. देर शाम होने वाली इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया गया है |
कांग्रेस कर रही सरकार को घेरने की तैयारी
शीतकालीन सत्र में कांग्रेस राज्य सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर रही है. रविवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गई. बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे |
विधानसभा के सत्र के लिए प्राप्त हुए प्रश्न
विधानसभा सचिवालय को अब तक कुल 1497 प्रश्न प्राप्त हुए हैं. इनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. इसके अलावा 194 ध्यानाकर्षण, 6 स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प और शून्यकाल के 52 मामले दर्ज हुए हैं. नियम 139 के तहत 2 सूचनाएं और 15 याचिकाएं भी मिली हैं. वहीं, सरकार की ओर से 2 विधेयक प्रस्तुत किए गए हैं |
सत्र के दौरान एसआईआर विवाद, जहरीले कफ सिरप का मामला, मक्का और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य, स्मार्ट बिजली मीटर, ओबीसी आरक्षण और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे |

अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक