CG Weather: क्या आपके शहर में भी पड़ेगी पाला? अगले 48 घंटों में तापमान गिरने का अलर्ट, फटाफट चेक करें मौसम का अपडेट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है. करीब एक सप्ताह की राहत के बाद फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. तापमान में गिरावट के कारण दिन और रात तामपान में अंतर दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि बाकि प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी भी दी है.
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठिठूरन
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर कम होने के कारण बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना हो सकती है, हालांकि अब भी बनी हुई है. हालांकि यह सिस्टम कमजोर पड़ गया है जिस कारण से तापमान में गिरावट की संभावना है.
अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में दो दिन के बाद राज्य के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा. पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री दुर्ग जिले में दर्ज किया गया है. वहीं, सबसे कम तापमान 10.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है. मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों में बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है.
कई जिलों शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रह सकता है, हालांकि इस दौरान बस्तर इलाके में बारिश की संभावना है. मध्यम और हल्की बारिश के कारण सर्द हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा. पेंड्रा और अंबिकापुर जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, सरगुजा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की भी संभावना जताई गई है.
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर का मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम साफ रहने की संभावना है. प्रदेश के अन्य हिस्सों के मुकाबले में राजधानी रायपुर में ठंड का एहसास कम होगा. अभी यहां सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.

जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, बर्णवाल आज संभालेंगे मुख्य सचिव का पद
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में