आज होगी विधायक दल की बैठक, मोहन यादव करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण
भोपाल | मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. सीएम मोहन यादव सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत भाजपा के सभी विधायक शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 10:55 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे और सुबह 11:00 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे. सुबह 11:30 बजे सीएम मोहन यादव नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे |
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव आगामी वर्ष को कृषि वर्ष बनाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. इसके साथ ही किसान कल्याण एवं कृषि विभाग तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक भी निर्धारित है. शाम 5:00 बजे सीएम यादव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में बाल रंग 2025 के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे |

वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट