क्या इंडिगो की मुसीबत थमेगी? 5 दिनों में दर्ज हुआ 25,000 करोड़ का नुकसान
देश की सबसे बड़ी लॉ कॉस्ट एयरलाइंस इंडिगो के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को भी एयरलाइंस को 600 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ सकती हैं. इंडिगो ने साफ कर दिया है कि दिल्ली से उड़ान भरने वाली सभी इंडिगो की उड़ानों को कैंसिल कर दिया है. जब से दिसंबर में इंडिगो में कैंसिलेशन का सिलसिला शुरू हुआ है | एक हजार से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल मोड में जा चुकी है. जिसका खामियाजा इंडिगो को शेयर बाजार में भी भुगतना पड़ा है. दिसंबर के महीने में इंडिगो के शेयर में 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है | जिसकी वजह से इस दौरान कंपनी की वैल्यूएशन में करीब 25 हजार करोड़ रुपए की कमी भी आ चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इंडिगो को लेकर शेयर बाजार से किस तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं?
कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट
दिसंबर के महीने में इंडिगो के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है |बीएसई के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कंपनी के शेयर में कारोबारी सत्र के दौरान 3.15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद कंपनी का शेयर 5,266 रुपए पर आ गया है. खास बात तो ये है कि कंपनी का शेयर 23 जून के बाद अपने सबसे लोअर लेवल पर कारोबार कर रहा है. इसका मतलब है कि कंपनी का शेयर 160 दिनों के लोअर लेवल पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. वैसे दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर कंपनी का शेयर 2.92 फीसदी की गिरावट के साथ 5,278 रुपए पर कारोबार कर रहा है |
दिसंबर में करीब 12 फीसदी की गिरावट
अगर बात दिसंबर महीने की करें तो कंपनी के शेयर में करीब 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार इंडिगो का शेयर अक्टूबर के आखिरी कारोबारी दिन 5,902.70 रुपए पर बंद हुआ था. जोकि 5 दिसंबर के दिन 5,266 रुपए पर आ गया है. इसका मतलब है कि कंपनी का शेयर 636.7 रुपए कम यानी 10.80 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वैसे शुक्रवार को इंडिगो का शेयर 5,383.40 रुपए पर ओपन हुआ था. जबकि एक दिन पहले कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 5,437.60 रुपए पर बंद हुआ था |
कंपनी को वैल्यूएशन में 25 हजार रुपए का नुकसान
दिसंबर के महीने में कंपनी के शेयर में गिरावट की वजह से वैल्यूएशन में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों के अनुसार 28 नवंबर को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, उस दिन कंपनी की वैल्यूएशन 2,28,285.47 करोड़ रुपए थी, जो 5 दिसंबर के दिन कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का मार्केट कैप 2,03,661.26 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन में 24,624.21 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है |

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल