बिलासपुर में मातम...खाना खाने जा रहे छात्रों की कार का भीषण एक्सीडेंट, मौके पर 2 की दर्दनाक मौत...आखिर कैसे हुआ यह हादसा, पढ़ें पूरी कहानी
बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी–सेंदरी रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीएससी की तैयारी करने वाले दो छात्रों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार में दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल गई और तीन बार पलटते हुए जंगल की झाड़ियों में जा धंसी। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम खरकेना निवासी ईशु रत्नाकर (26 वर्ष) बिलासपुर में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
रविवार की रात वह अपने पांच दोस्तों—भास्कर राजपूत (22 वर्ष, जैतपुरी बेमेतरा), अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत—के साथ कार क्रमांक OD 15 M 4400 में रतनपुर रोड की ओर भोजन करने निकले थे। कार स्वयं ईशु चला रहा था।
कोनी थाना क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए, तुर्काडीह चौक के पास कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण वाहन सड़क से नीचे उतर गया और लगातार तीन बार पलटते हुए झाड़ियों में जा धंस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ईशु रत्नाकर तथा भास्कर राजपूत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अन्य चार छात्रों को गंभीर चोटें आईं।

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
वांगचुक की तबीयत और पुलिस विवाद पर मचा घमासान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था