ट्रंप प्रशासन ने पेश किया गोल्ड कार्ड वीजा, ग्रीन कार्ड के मुकाबले क्या मिलेगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में व्यापार जगत के दिग्गजों की मौजूदगी में एक नया वीजा कार्यक्रम ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ शुरू किया. इसे ट्रंप प्रशासन की एक बड़ी इमिग्रेशन पहल माना जा रहा है, जो निवेशकों और वैश्विक प्रतिभाओं को अमेरिका की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से बनाई गई है | ट्रंप ने इसे ग्रीन कार्ड से काफी बेहतर बताया और दावा किया कि यह अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर धन और कौशल दोनों लेकर आएगा |
हाई वैल्यू निवेशकों को लुभाने की रणनीति
ट्रंप के मुताबिक, यह नया गोल्ड कार्ड कार्यक्रम विशेष रूप से उन विदेशी निवेशकों और उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है जो अमेरिका में अपनी पूंजी, व्यवसाय और प्रतिभा लाना चाहते हैं | उनका कहना है कि इससे अमेरिकी उद्योग को नए अवसर मिलेंगे, कंपनियों को योग्य लोग मिलेंगे और देश की आर्थिक तरक्की में बड़ी उछाल आएगी |
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यह कार्यक्रम उन क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो सकता है जहां लंबे समय से विदेशी विशेषज्ञों की कमी की शिकायत की जाती रही है. उनके अनुसार,’दुनिया के कई प्रतिभाशाली युवाओं को पढ़ाई खत्म करते ही अपने देश जैसे भारत, चीन या फ्रांस वापस जाना पड़ता था, लेकिन अब कंपनियां उन्हें अमेरिका में रोक सकेंगी |
गोल्ड कार्ड वेबसाइट अब लाइव
राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि गोल्ड कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट लाइव हो चुकी है और आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है. अब विदेशी नागरिक ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस विशेष वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. गोल्ड कार्ड प्राप्त करने की सबसे प्रमुख शर्त है अमेरिकी राजकोष में 1 मिलियन डॉलर (लगभग 10 लाख डॉलर) का योगदान | यह धन सीधे अमेरिकी सरकार को जाएगा और आवेदक को इसके बदले स्थायी निवास यानी अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति मिलेगी.
ग्रीन कार्ड से अलग – क्या मिलेंगे फायदे?
ट्रंप का दावा है कि गोल्ड कार्ड न केवल ग्रीन कार्ड की तुलना में तेज प्रक्रिया देगा, बल्कि इसमें व्यवसायों को भी कुछ अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी. कंपनियां चाहें तो सीधे किसी योग्य कर्मचारी के लिए कार्ड की व्यवस्था कर सकती हैं, ताकि उन्हें लंबे वीजा इंतजार से न गुजरना पड़े | उन्होंने हंसते हुए कहा कि वे जानते हैं कि ऐप्पल जैसी कंपनियां तो इस घोषणा से बेहद खुश होंगी. ट्रंप ने बताया कि टिम कुक लंबे समय से इस मुद्दे पर उनसे बातचीत करते रहे हैं और तकनीकी कंपनियां इसे बड़ी राहत मानेंगी |
अमेरिकी खजाने में आएंगे अरबों डॉलर
ट्रंप के अनुसार, यह सिर्फ वीजा कार्यक्रम नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा राजस्व स्रोत भी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि गोल्ड कार्ड की वजह से आने वाले समय में अरबों डॉलर अमेरिकी खजाने में जमा होंगे, जिससे देश को नई आर्थिक मजबूती मिलेगी |

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी