महाकाल का भव्य शृंगार! गर्भगृह की बदली तस्वीर, जानें 25 किलो चांदी के नए द्वार की खासियतें
Baba Mahakal: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बारह ज्योतिर्लिंगों में से महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में नया चांदी का द्वार लगाया गया है. इस द्वार का वजन 25 किलो है. बाबा महाकाल के गर्भगृह में रविवार (14 दिसंबर) को विधि विधान के साथ नया रजत द्वार स्थापित किया गया.
कोलकाता के भक्त ने किया दान
महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित रजत द्वार को कोलकाता के भक्त निभा प्रकाश द्वारा दान किया गया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में कोलकाता से आए श्रद्धालु निभा प्रकाश ने मंदिर के पुजारी पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा के बाद दान किया. रजत द्वार को गर्भगृह में लगाया गया है. भक्त द्वारा दान की गई चांदी को लकड़ी के दो पल्लों पर मढ़ा गया है. गर्भगृह के आतंरिक और बाहरी परिसर की माप के आधार पर इसे बनाया गया है.
महाकाल मंदिर का नया रजत द्वार बेहद आकर्षक
महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया नया रजत द्वार बेहद आकर्षक और सुंदर है. इस द्वार पर कलात्मक कारीगरी की गई है. दरवाजे पर अलग-अलग धार्मिक चिन्ह बनाए गए हैं. इस द्वार पर नंदी, ओम और त्रिशूल के अलावा फूल एवं पत्ती वाली डिजाइन बनाई गई है.
नए रजत द्वार की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगाए गए नए रजत द्वार की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है. महाकालेश्वर मंदिर में कलकत्ता निवासी निभा प्रकाश द्वारा पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से गर्भगृह में नवीन रजत द्वार स्थापित किया गया. ये नवीन चांदी के दो पल्ले लकड़ी पर रजत मंडित द्वार के रूप में निर्मित हैं, जिनमें कुल 25 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया गया है. इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा निभा प्रकाश का स्वागत एवं सत्कार किया गया.

एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल