सीएम मोहन यादव आज वाराणसी में, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन
सीएम मोहन यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे | सीएम यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वाराणसी और जौनपुर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लेंगे. इसके अलावा जौनपुर जाएंगे. उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के आवास पर उनके पिता के निधन के बाद आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे |
ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
सीएम मोहन यादव सुबह 10.30 बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन करेंगे, पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद सुबह 11.15 बजे लेडुपुर स्थित कृपा मेमोरियल के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.05 बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12.30 जौनपुर जिले के ग्राम भकुरा उत्तर का पुरवा पहुंचेंगे. यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से दोपहर 1.30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे. वहीं दोपहर 2.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पहुंचेंगे |
सीएम ने गृह मंत्री से की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार (14 दिसंबर) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आमंत्रण स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया |

एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल