CG Winter Session: धान खरीदी पर गरमाया सदन, विपक्ष ने सरकार को घेरा
CG Winter Session : के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो गया है, जो 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सत्र के दूसरे दिन सदन में धान खरीदी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार पर धान खरीदी में अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाए और इसे किसानों से जुड़ा अहम मुद्दा बताया।
शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने धान खरीदी का मामला उठाते हुए कहा कि अब तक करीब 5 प्रतिशत किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन अधिकार पट्टा वाले किसानों का भी पंजीयन नहीं किया गया है। महंत ने कहा कि किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे मानसिक दबाव में हैं और कुछ मामलों में आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही, भुगतान में भी लगातार देरी हो रही है।
इस पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बॉडी लैंग्वेज और आवाज से नहीं लगता कि स्थिति इतनी गंभीर है। हालांकि, डॉ. महंत ने दोहराया कि वे इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर हैं और धान खरीदी में व्यापक अव्यवस्था फैली हुई है।
CG Winter Session के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने धान खरीदी से जुड़े स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे जनता और किसानों से जुड़ा है, इसलिए इस पर चर्चा होना जरूरी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीदना ही नहीं चाहती। किसानों का रकबा लगातार घट रहा है, पोर्टल बार-बार बंद हो जाता है और नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। बघेल ने आरोप लगाया कि किसान पूरे प्रदेश में भटक रहे हैं और कई किसान अपनी फसल बेचने में असमर्थ हैं।

CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने