यमुना एक्सप्रेसवे पर 'मौत का कोहरा'! आपस में भिड़े 10 वाहन, 4 की मौत से मचा कोहराम; सफर से पहले पढ़ें ये खबर
Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार (16 दिसंबर) तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया. घने कोहरे की वजह से 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं. इस भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लगने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राहत एवं बचाव कार्य पूरा- SSP
मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 127 पर एक हादसा हुआ है. इसका कारण कम विजिबिलिटी थी. 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं, जिसके कारण सभी गाड़ियों में आग लग गई. बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है, और अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है. 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है.
यातायात बुरी तरह प्रभावित
सड़क हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया गया. आग बुझने और क्षतिग्रस्त बसों को हटाने के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया.
हादसे की जांच की जा रही
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा व्यवस्था और बसों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी, जज के सामने देंगे अपनी दलील
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
दिल्ली के जहांगीरपुरी में सनसनी: रामलीला मैदान में नाबालिग की हत्या
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई