आगरा‑लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर हादसा, टायर फटने से कार पलटी, सभी 4 सवारियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया. इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | कार सवार सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले थे और किसी काम से लखनऊ जा रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया |
टायर फटने से हुआ हादसा, चार की मौत
जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 241 के पास हवाई पट्टी के समीप फॉर्च्यूनर कार गुजर रही थी. तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया |
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
सभी मृतक गाजियाबाद के रहने वाले
बांगरमऊ थाना प्रभारी अखिलेश पांडे के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल और आकाश के रूप में हुई है. तीनों गाजियाबाद के निवासी थे, जबकि चौथे व्यक्ति का नाम और पता अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि ये लोग लखनऊ किसी नेता से मिलने जा रहे थे |
परिजनों को दी गई घटना की सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हाईवे से हटवाया, जिससे कुछ समय के लिए बाधित यातायात को पुनः सुचारू कराया जा सका |
हादसे में जान गंवाने वाले लोग गाजियाबाद के रहने वाले थे. उनकी पहचान गाजियाबाद में राजनगर के रहने वाले अशोक अग्रवाल, मोदीनगर के गोविंदपुरी में रहने वाले अभिनव अग्रवाल और आकाश के रूप में हुई है. जबकि एक अन्य मृतक का नाम और पता अभी अज्ञात है |

सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय