प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में कर रही विकास के कार्य : मंत्री वर्मा
भोपाल : राजस्व मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है। किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। यह बात सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मंत्री वर्मा ने मंगलवार को मुरैना के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री वर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। मुरैना जिले के उद्योग विभाग में 576 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे 4 हजार 400 लोगों को रोजगार मिला है। कार्य पूर्ण होने पर लगभग 1500 लोगों को और रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि किसानों को सरसों एवं बाजरा की अच्छी किस्म के 600 क्विंटल बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में नया आयुर्वेद महाविद्यालय भवन, एसडीएम भवन तथा तहसील भवन का निर्माण किया गया है। साथ ही 50 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया गया है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निरोगी काया अभियान, एयर एम्बुलेंस सेवा, प्रत्येक जिला अस्पताल में शव वाहन की सुविधा, मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, प्रत्येक घर तक नल से जल की आपूर्ति, सांदीपनि विद्यालय तथा पीएमकॉलेज जैसी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया भी गया है। इन आयोजनों से प्राप्त निवेश प्रस्तावों के माध्यम से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास एवं अधोसंरचना को मजबूती मिल रही है।
इस अवसर पर महापौर शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, समाजसेवी कमलेश कुशवाह, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, अनिल गोयल सहित जिले प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक