पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, ऑनलाइन ले रहे थे जिम्मेदारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है. इनमे से दो शूटर्स 1 दिसम्बर को चंडीगढ़ में हुई इंद्रप्रीत पैरी की हत्या में शामिल थे. पकड़ में आये शूटर्स के नाम अंकुश, पीयूष पिपलानी, कुंवर बीर, लवप्रीत और कपिल खत्री है. पुलिस के मुताबिक, 1 दिसम्बर को जब पैरी की हत्या की गई थी तो अंकुश और पीयूष शामिल थे. दोनों को हैरी बॉक्सर और आरजू की तरफ से आदेश मिला था. पैरी की हत्या में पीयूष पिपलानी मेन शूटर था |
इसकी तलाश में पंजाब में पुलिस लगातार रेड कर रही थी. इस बीच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी मिली कि कुंवरबीर शान्ति वन पर आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर कुंवरबर को गिरफ्तार कर लिया. कुंवरबीर के साथ उसके दो साथी लवप्रीत और कपिल भी थे. पूछताछ में पुलिस को शूटर पीयूष और और उसके साथी अंकुश की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने दोनों को तीन घंटे बाद सराय काले खां इलाके से 8 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया |
किसके नेटवर्क के लिए करने लगे काम?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जो पांच शूटर पकड़े गए हैं ये सभी लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर के लिए काम करते हैं. इनमे पीयूष और अंकुश दोनों करीबी दोस्त है और पांच महीने में तीन हत्याओं में शामिल रहे हैं. हालांकि, पीयूष और अंकुश पहले जोगेंद्र के गैंग में थे लेकिन बाद में ये हेयरी बॉक्सर के संपर्क में आये और फिर उनके नेटवर्क के लिए काम करने लगे |
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरजू और हैरी बॉक्सर की तरफ से दो महीने पहले जबरन उगाही और वर्चस्व के लिए दिल्ली में कई लोगों को धमकी दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने इनके गैंग कुछ गुर्गों की गिरफ्तारी भी की थी लेकिन पीयूष और अंकुश का दिल्ली आने का साफ संकेत था कि दिल्ली में पैर जमाने के लिए ये कुछ भी करना चाहते थे. लेकिन वक़्त रहते दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया |
पांच महीने तीन क़त्ल
1 दिसम्बर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या
5 जून को पिंजौर पंचकूला में कब्बडी खिलाड़ी सोनू नोलता की हत्या
1 सितम्बर को रेस्टोरेंट मलिके आशु महाजन की अमृतसर में हत्या
क्या रही वजह?
ज्यादातर हत्या के पीछे वजह वर्चस्व के अलावा उगाही भी है लेकिन, कब्बडी खिलाड़ी की सोनू नोलता की हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी पुलिस को पकड़े गए शूटर्स के पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी मिले है |

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक