6 मासूम बच्चों के HIV पॉजिटिव मामले में जांच शुरू, स्टेट ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल की टीम पहुंची सतना
सतना: थैलेसीमिया से पीड़ित 6 बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन के मामले में पूरे देशभर में हड़कंप मचा हुआ है. जिसको लेकर बुधवार को स्टेट ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल अथॉरिटी की 7 सदस्यों की टीम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंची. टीम इस मामले में ब्लड बैंक के प्रभारी एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. देवेंद्र पटेल से पूछताछ कर रही है.
बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने की जांच शुरू
सतना में थैलेसीमिया के 6 मासूम बच्चे एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाए जाने के मामले में जांच को लेकर स्टेट ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल की टीम सतना पहुंची. टीम, जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सुबह से लेकर शाम तक जांच में जुटी रही. अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. इस दौरान रैगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कल्पना वर्मा भी महिला कांग्रेस की टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंची. उन्होंने ब्लड बैंक में जाकर जांच कर रही टीम से जांच के विषय में जानकारी ली.
7 सदस्यों की टीम कर रही है जांच
इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला का कहना है कि "थैलेसीमिया के जो बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे, उसको लेकर बुधवार को ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल अथॉरिटी की 7 सदस्य टीम सतना जिला चिकित्सालय पहुंची थी. जिसको लेकर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है. इसके अलावा सतना में भी जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है. वहीं, इस मामले पर नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है."
पूर्व विधायक ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, "हमें जानकारी मिली की जांच के लिए टीम पहुंची है तो हम लोग भी जांच का अपडेट लेने पहुंचे हैं. मासूम बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार जांच के लिए टाइम मांग रही है. इससे आम लोगों का सरकारी हॉस्पिटल से भरोसा उठ रहा है."

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त