कफ सिरप कांड पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष बोले— दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के कफ सिरप कोडीन मामले पर यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा कि इस मामले की जांच की जा रही हैं, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है |
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कफ सिरप विवाद पर कहा कि भाजपा की सरकार चाहे दिल्ली की हो या उत्तर प्रदेश की हो.. चाहे देश में कहीं की भी हो. अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति होती है. जहां तक कोडीन कफ सिरप का मामला हैं इस मामले की जांच चल रही हैं, धरपकड़ भी चल रही है जो भी दोषी व्यक्ति होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा |
सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग
इस मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिली. शीतकालीन सत्र शुरू होने से सीएम योगी ने कफ़ सिरप मामले को लेकर सपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल माफियाओं के समाजवादी पार्टी के साथ संबंध रहे हैं |
सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि प्रदेश के हर माफिया का संबंध सपा से रहा है, इसकी जांच हो रही है. जितने लोग पकड़े गए हैं उनके तार सपा से जुड़े हैं. जाँच होने दीजिए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा |
सीएम योगी के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया और शायराना अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा- "जब ‘ख़ुद’ फँस जाओ, तो दूसरे पर इल्ज़ाम लगाओ. ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ."
कोडीन मामले पर सपा का प्रदर्शन
यूपी में कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर जमकर सियासत देखने को मिल रही है. शुक्रवार को यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के कई विधायक कफ़ सिरप मामले पर विरोध करते हुए दिखाई दिए, कोई पोस्टर पहनकर पहुंचा तो किसी ने इसे जादुई सिरप लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया |

गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
रादुविवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, धारा 52 लागू करने की कवायद तेज
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे