हरदीडीह एनीकट मामला: गेट तोड़कर गिराया जलस्तर, रेत माफिया पर उठे गंभीर सवाल
Hardidih Anicut Case: रायपुर जिले के हरदीडीह एनीकट के गेट क्षतिग्रस्त कर जलस्तर गिराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जल संसाधन विभाग की कार्रवाई और पुलिस जांच पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताते हुए थाना आरंग में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पूरी घटना रेत माफिया से जुड़ी है और जिम्मेदार लोगों को बचाने के लिए जांच को गलत दिशा में मोड़ा जा रहा है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद 13 नवंबर को हरदीडीह एनीकट के सभी गेट बंद कर दिए गए थे, जिससे पर्याप्त जलभराव हो गया था। इसके कुछ दिनों बाद एनीकट के गेट क्षतिग्रस्त कर खोल दिए गए, जिसके चलते जलस्तर तेजी से गिरने लगा। सूचना मिलने पर जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और गेट पुनः बंद कराए। वर्तमान में एनीकट की कुल आठ फीट ऊंचाई में करीब पांच फीट तक जलभराव बताया जा रहा है।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि Hardidih Anicut Case कोई सामान्य तोड़फोड़ नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। उनका आरोप है कि जलस्तर गिरते ही क्षेत्र में अवैध रेत खनन दोबारा शुरू हो गया, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह कार्रवाई रेत निकालने को आसान बनाने के लिए की गई। इससे पहले भी इस विषय पर अवैध खनन को लेकर खबर प्रकाशित हो चुकी है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले सिंचाई विभाग के एसडीओ के खिलाफ कलेक्टर को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब विभाग केवल अज्ञात लोगों की तलाश में जुटा है, जबकि सहायक खनिज अधिकारी पहले ही एक व्यक्ति के रेत खनन में संलिप्त होने की जानकारी दे चुके हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि आरोपित रेत माफिया ने स्थान बदलकर फिर से अवैध खनन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि Hardidih Anicut Case की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके और किसानों की सिंचाई व्यवस्था सुरक्षित रह सके।

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात