पीएम ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया शुभारंभ, 3 ब्राह्मण की मूर्ति लगीं
लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का उद्घाटन कर पुष्पांजलि अर्पित की। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने यहां भारत माता की मूर्ति का भी उद्घाटन किया। पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रेरणा स्थल श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल जी को समर्पित है। तीनों नेताओं की 65-65 फीट ऊंची मूर्तियां लगाई गई हैं। बीच में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा है, जबकि दोनों ओर अटल बिहारी वाजपेयी जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं हैं। मूर्तियों का वजन 42-42 टन है।
बता दें गुरुवार 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और तीन साल में तैयार हुआ। कार्यक्रम में 25 जिलों से दो लाख लोगों को बुलाया गया, जिसके लिए 3500 से ज्यादा बसें लगाई गई। सुरक्षा की सख्त व्यवस्था है। 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, एनएसजी, एटीएस और बम स्क्वायड की टीमें तैनात रहीं। ड्रोन से निगरानी की गई। तीनों ब्राह्मण नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर बीजेपी यूपी में ब्राह्मण वोटबैंक को साधने की कोशिश में है। यूपी में ब्राह्मणों की आबादी करीब 10फीसदी यानी 2.5 करोड़ है। 90 विधानसभा और 18 लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव माना जाता है।

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात