इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी की याद में एबी रोड को नया नाम ‘अटल बिहारी मार्ग’
इंदौर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को जन्मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज पूरे देश में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई गई | इस विशेष अवसर पर इंदौर नगर निगम ने उन्हें बड़ी श्रद्धांजलि अर्पित की है | इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई महापौर परिषद (MIC) की बैठक में शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क एबी रोड (आगरा-बॉम्बे रोड) का नाम बदलकर ‘अटल बिहारी मार्ग’ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया |
भारत के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने कहा, ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था | उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण भारत को मुख्य सड़कों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | महापौर के अनुसार, वाजपेयी जी के इसी महान योगदान और ऐतिहासिक कार्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम ने यह निर्णय लिया है कि शहर की सबसे प्रमुख सड़क, ‘एबी रोड’ (Agra-Bombay Road), का नाम बदलकर अब ‘अटल बिहारी मार्ग’ किया जाएगा |
वहीं महापौर ने कहा, ‘हम केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाए.’

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात